बर्जर पेंट द्वारा कोलकाता में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र ने हासिल किया प्रथम स्थान

Hemkumar
By -
खैरागढ़। गांव की किसान खबरें
 बर्जर पेंट द्वारा कोलकाता में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता "कलर ऑफ जॉय 2024" में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र गौतम कुमार ने हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र गौतम हजारीबाग झारखंड का निवासी है जो विश्वविद्यालय में चित्रकला (एम.एफ.ए. अंतिम वर्ष) का छात्र है।प्रतियोगिता में गौतम ने विभिन्न चित्रकारी का प्रदर्शन किया जिसे प्रथम स्थान दिया गया। बर्जर पेंट के द्वारा छात्र गौतम को उनकी उपलब्धि पर पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपये की राशि तथा मोमेंटो प्रदान किया गया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय विभिन्न कलाओं के क्षेत्र में नया आयाम गढ़ रहा है जिसका लाभ यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी न किसी रूप में मिल रहा है। छात्र अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर रहे हैं और कला जगत में अपना नाम रौशन कर रहे हैं। छात्र की उपलब्धि पर कुलपति महोदया प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल अपने शिक्षण व प्रशासनिक व्यस्था के लिए भारत में विख्यात है वरन विद्यार्थियों की लगन, मेहनत व प्रशिक्षण से विश्वविद्यालय अलग ही ऊंचाइयों को छू रहा है। संगीत के विद्यार्थी मुंबई जैसे महानगरों में जाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर बड़ा कलाकार बन रहे हैं। छात्र गौतम ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। कुलपति महोदया ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद प्रदान किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!