शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए कृषक सदाशिव यादव

Unknown
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें
सुशासन तिहार अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम महाराजपुर में आयोजित समाधान शिविर में आज ग्राम पंचायत रानीतराई के आश्रिम ग्राम कुबराडीह के कृषक श्री सदाशिव यादव ने खेती-किसानी के लिए सिंचाई का पाईप मिलने पर प्रसन्नता जाहिर किया। उन्होंने बताया कि खेती-किसानी के लिए सिंचाई मेें दिक्कत आ रही थी। सुशासन तिहार अंतर्गत उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए आवेदन दिया था। जिसके कारण आज उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 60 मीटर सिंचाई पाईप मिला है, जिसमें 50 प्रतिशत सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त हुआ है। किसान श्री सदाशिव यादव ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ खेती है, जिससे उनकी आजीविका चल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। जिससे किसानों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली आ रही है। उन्होंने सुशासन तिहार पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा।
कृषक श्री सदाशिव यादव ने बताया कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। शासन की सौर सुजला योजना के तहत उन्हें 5 एचपी का पम्प मिला है। वहीं मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजना जिनमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना एवं कृषक उन्नति योजना का लाभ मिला है। कृषक श्री सदाशिव यादव ने कहा कि सरकार कृषक हितैषी है और धान का अच्छा मूल्य मिल रहा है। शासन द्वारा  कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की गई। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष वे अपना पक्का मकान बनाएंगे। कृषक श्री सदाशिव यादव ने बताया कि कृषि विभाग के के सहयोग से मक्का प्रदर्शन के तहत धान के बदले मक्के की खेती की थी, जिससे लाभ हुआ है
Description of your image