दीवान टोला की जनता से भेट कर महापौर मधुसूदन यादव ने साफ सफाई एवंपेयजल की स्थिति से हुये अवगत

Hemkumar Banjare
By -


राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें
 महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह वार्ड नं. 2 के दीवान टोला क्षेत्र की जनता से भेट मुलाकात कर साफ सफाई एवं पेयजल के संबंध में चर्चा किये। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद श्री सावन वर्मा सहित कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू व श्री अनुप पाण्डे उपस्थित थे।
महापौर श्री यादव ने दीवान टोला में पैदल भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से रूबरू हुये उन्होने साफ सफाई की चर्चा कर कहा कि आप सब भी सफाई में सहयोग करे। कचरा निगम की गाडी में ही डाले, अपने घर के आस पास साफ सुथरा रखे। पानी सप्लाई के संबंध में उन्होंने चर्चा किये, लोगो ने बताया कि दीवान टोला के कुछ क्षेत्र मंे पानी की समस्या है, जहॉ टैंकर से सप्लाई की जाती है। महापौर ने अधिकारियो से कहा कि समस्याग्रस्त क्षेत्र मे सिन्टेक्स टंकी लगाये और उसे टैंकर से भरे ताकि समय में क्षेत्रवासियों को पानी मिल सके।
महापौर श्री यादव श्याम रेसिडेस जाकर लोगो से मिले और उनसे सफाई पानी के संबंध में चर्चा किये। कालोनी वासियों ने बोर से पानी सप्लाई होना बताया और कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पानी की किल्लत होती है। महापौर ने कहा कि भविष्य में नल से पानी सप्लाई करने पानी की उपलब्धता के आधार पर नल कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होंने कालोनीवासियों से कहा कि आगामी दिनों मे स्वच्छता सर्वेक्षण होना है जिसमें आप सब लोगो के सहयोग से ही हम उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है, आप सभी स्वच्छता अपनाये एवं लोगो को भी जागरूक करे और अधिक से अधिक फिडबेक देवे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!