राज्यपाल महोदय के दो दिवसीय खैरागढ़ दौरे की तैयारी की कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा समीक्षा की गई

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़, । गांव की किसान खबरें 

राज्यपाल श्री रमेन डेका 21 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल महोदय जिला कार्यालय सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक के अलावा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित ऑक्टेव-25 कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। उपरोक्त कार्यक्रमों की तैयारी के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समीक्षा बैठक में एजेंडावार विभागीय अधिकारियों से चर्चा किया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर जिपं सीईओ एवं एडीएम श्री प्रेम कुमार पटेल, सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, डिप्टी कलेक्टरद्वय श्री अविनाश ठाकुर एवं सुश्री पूजा पिंचा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे सहित अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!