त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन जिला पंचायत सदस्य के 13 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 95 पद, सरपंच के 404 पद एवं पंच के 5590 पद के लिए होगा निर्वाचन

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव ।  गांव की किसान खबरें
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 13, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 95, सरपंचों की संख्या 404 एवं पंचों की संख्या 5590 है। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 4, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 110 एवं पंचों की संख्या 1612 है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 4, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 100 एवं पंचों की संख्या 1400 है। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 2, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 20, सरपंचों की संख्या 76 एवं पंचों की संख्या 1057 है। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 3, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 118 एवं पंचों की संख्या 1521 है। जिला पंचायत हेतु 4 हजार रूपए, जनपद पंचायत सदस्य हेतु 2 हजार रूपए, सरपंच हेतु 1 हजार रूपए तथा पंच हेतु 50 रूपए निर्वाचन लडऩे हेतु अभ्यर्थियों के लिए जमा की जाने वाली निक्षेप राशि निर्धारित की गई है। परन्तु जहां कोई अभ्यर्थी महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जानजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग का सदस्य है, वहां विहित धनराशि का केवल आधा भाग निक्षेप राशि जमा करना होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!