कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के लिये चलाया गया चेकिंग अभियान।

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया था की आये दिन बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। जिसके तहत् दिनांक 22.12.2024 को थाना बंसतपुर पुलिस द्वारा 08 प्रकरण में 08 वाहन चालक से 2400/-रूपये, थाना छुरिया पुलिस द्वारा 01 प्रकरण में 01 वाहन चालक से 300/-रूपये व यातायात पुलिस द्वारा 76 प्रकरणों में 76 वाहन चालकों से 23200/- रूपये समन शुल्क लेकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में 87 प्रकरण में 87 वाहन चालकों से 25900/- रूपये समन शुल्क वशूल किया गया साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!