जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट शक्ति कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ स्थानों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में जनसामान्य से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं के आवेदन पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को जनदर्शन में शासन की योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।  

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक 
जनदर्शन कार्यक्रम में आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव के श्री परसराम चंद्राकर और श्री मोहन लाल चंद्राकर ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम छिन्दीजोब निवासी श्री राहुल यादव और शिव प्रसाद ने निवासरत मकान का पट्टा दिलाने के लिए आवेदन किया। इसी तरह डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम गिरगांव निवासी श्रीमती गंगा बाई, ग्राम अडाम निवासी श्रीमती केशरी बाई और ग्राम बुद्धूभरदा निवासी भगवती राम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए आवेदन किया। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पुरैना निवासी श्री परदेशी राम सिन्हा ने अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन किया। इसी तरह जनदर्शन में राशन कार्ड बनाने, मकान क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, राजस्व अभिलेख को दुरूस्त करने, अतिक्रमण हटाने जैसी मूलभूत आवश्यकताओं एवं गांव के विकास के लिए तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!