पशु तस्करों पर थाना गैंदाटोला पुलिस की कार्यवाही

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
     श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमान दिलीप सिसोदिया के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 की सुबह गस्त दौरान मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक CG 24 B 0132 में अवैध रूप से मवेशी जिला बालोद छत्तीसगढ़ से काकोड़ी जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र के बूचड़खाना क्रूरता पूर्वक ले जा रहा है जिसकी सूचना पर थाना गैंदाटोला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मातेखेड़ा के पास नाकेबंदी कर उक्त पिकअप वाहन को रोकने पर आरोपी द्वारा पशु तस्करी करते पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर तस्करी करने वाले वाहन चालक संजू कुमार पिता पुनाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भरनाभाट थाना देवरी जिला बालोद छत्तीसगढ़ को एवं तस्करी करवाने वाले आरोपी विश्राम कुमार सोनकर पिता स्वर्गीय गुहरी राम सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भरनाभाट थाना देवरी जिला बालोद छत्तीसगढ़ के द्वारा अपराध करना पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

               उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गैंदाटोला  निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक केदारनाथ चंद्रवंशी, आरक्षक क्रमांक-1213 मोहित कुमार साहू, आरक्षक क्रमांक 1545 श्रवण कुमार पैकरा एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!