शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में हुए विविध आयोजन

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़। गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के अनुसूचित जनजाति बालक—बालिका छात्रावास/आश्रम में शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली सहित अन्य गतिविधि आयोजित हुई। इसी कड़ी में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास खैरागढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आदिवासी लोक कला महोत्सव वर्ष 2024 का आयो​जन किया गया। सर्वप्रथम रैली निकालकर आमजन को शहीद वीर नारायण की वीरता का बखान करते हुए नारे लगाए। इस दौरान छात्रों ने गीत—कविता, भाषण, जीवन—परिचय, निबंध, पेंटिंग एवं एकल नृत्य तथा सामूहिक आदिवासी संस्कृति पर आधारित नृत्य का प्रदर्शन किया गया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री देवेन्द्र सिंह द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान शौर्य, शहादत के बारे में संक्षेप में उद्बोधन दिया। इस दोरान गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज प्रमुख एवं वार्ड नंबर 04 पार्षद श्री सुमित टांडीया, पोस्टमैन श्री मिथलेश मरई, श्री धर्मेंद्र बघेल, श्री चंद्रहास पांडे, श्री विनय यादव, श्रीमती शैलू पांडे, नोडल अधीक्षक श्री सूर्यकांत करवार, श्री हितेश सिंह, अधीक्षक बोधन जोशी  सहित अन्य स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्रगण उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!