जिला स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 6 दिसंबर को, दुर्गा चौक कला मंच मोहला में

Hemkumar Banjare
By -
मोहला । गांव की किसान खबरें 
जिला स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 6 दिसंबर को दुर्गा चौक कलामंच मोहला में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में विधायक मोहला-मानपुर, श्री इंद्र शाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मोहला श्रीमती सरस्वती ठाकुर करेंगी। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मोहला के अध्यक्ष श्री लग्नू चंद्रवंशी, जनपद पंचायत मोहला के उपाध्यक्ष श्रीमती गमिता लोन्हारे, जिला पंचायत सदस्य श्री नरसिंह भंडारी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती नम्रता सिंह, श्रीमती किरण डोंगरे, समाज सेवी श्री खोरबाहरा राम यादव, श्री संजय जैन, वरिष्ट पत्रकार श्री योगेश खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!