प्यारेलाल स्कूल में होगी विकासखण्ड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
दिनांक 29.12.2024 दिन रविवार प्रातः 11ः00 बजे से ठाकुर प्यारेलाल उ. मा. शाला मैदान राजनांदगांव में विकासखण्ड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगावं के तत्वावधान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 10 विभिन्न खेलों में राजनांदगॉव विकासखंड की महिलाएॅ अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी, खेलो की सूची इस प्रकार है-
1. एथलेटिक्स के अंतर्गत 100 मी., 400 मी. दौड़ तथा तवा फेंक ।
2. खो-खो
3. हॉकी
4. बैडमिंटन
5. व्हालीवाल
6. कुश्ती
7. बास्केटबाल
8. फुटबाल
9. वेट लिफ्टिंग
10. रस्साकसी

महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 02 आयु वर्ग में खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता होगी। 9 से 18 वर्ष एवं 18 से उपर 35 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल होंगे। उपरोक्त प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु प्रतिभागियों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की फोटोकापी साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी प्रतिभागी प्रतियोगिता स्थल पर समय पर पहुॅंचे। अधिक जानकारी के लिये निम्नानुसार संपर्क करें ।
संपर्क
1. शैलेन्द्र तिवारी मो नं 9827103788
2. हेमन्त सोनवानी 9977170011
3. उमेश दास वैश्णव 770624738
Description of your image