ग्राम सलौनी में आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय महिला खेल स्पर्धा

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़ । गांव की किसान खबरें 
श्री चंद्रकांत वर्मा कलेक्टर के निर्देशन में जिले के ग्राम पंचायत सलौनी में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुदूर अंचल के ग्रामीण महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 10 प्रकार के खेलकूद गतिविधियों को शामिल किया गया था। जिसमें 2 आयु वर्ग (09 से 18 वर्ष व 18 वर्ष से उपर 35 वर्ष तक) के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित किया गया था। जिसमें विकाखण्ड खैरागढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिभावान 234 बालिका/महिला खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। उक्त कार्यक्रम में वृहद स्तर पर ग्रामीणजन एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!