पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षक रुपाली कश्यप के सम्मान में आयोजित किये सम्मान समारोह

Hemkumar Banjare
 
मोहला मानपुर अं चौकी । गांव की किसान खबरें 
जिला मोहला मॉनपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सायबर सेल में पदस्थ महिला आरक्षक रुपाली कश्यप को राज्य खेल एवं युवा विभाग  द्वारा हाकी खेल में सन 2021-2022 में  उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य खेल अलंकरण शहीद पंकज विक्रम सम्मान  से सम्मानित किए जाने उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह (भापुसे) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल मोहला में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किए, सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आप्स) श्री देवचरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री ताजेश्वर दिवान, रक्षित निरीक्षक  भुनेश्वर कश्यप, निरीक्षक राजीव तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।