राजनांदगांव जिले में अब तक 330.9 मिमी वर्षा दर्ज- घुमका तहसील में हुई सर्वाधिक 28 मिमी वर्षा

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक 330.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। एक जून से अब तक पूरे राजनांदगांव जिले में कुल 47.3 मिमी औसत बारिश हुई है। जिले के सभी 7 तहसीलों में 21 जून 2024 को औसत 5.8 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा घुमका तहसील में 28 मिमी दर्ज की गई। अब तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सर्वाधिक वर्षा घुमका तहसील में 136.5 मिमी हुई हैं।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार 21 जून को डोंगरगढ़ तहसील में 2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 1 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 9.4 मिमी, घुमका तहसील में 28 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक डोंगरगढ़ तहसील में 23 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 64.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 58.3 मिमी, घुमका तहसील में 136.5 मिमी, छुरिया तहसील में 10.9 मिमी, कुमरदा तहसील में 28.4 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 9.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!