राज्य खेल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित - अंतिम तिथि 30 जून

Hemkumar Banjare
By -
दुर्ग | गाँव की किसान खबरें छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विकम सम्मान, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी हेतु अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं। इसके साथ-साथ वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाडियों को नगद राशि पुरस्कार, खेलवृति एवं खेल संघों से प्रेरणा निधि हेतु भी अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार पुरस्कार के आवेदन पत्र का प्रारुप विज्ञापन संचालनालय के विभागीय वेबसाईट ीजजचेरू??ेचवतजेलूण्बहण्हवअण्पद में उपलब्ध है। जिला कार्यालय/संचालनालय में सभी आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय में सम्पर्क कर सकते है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!