श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए 26 जून को रवाना होंगे जिले के 93 तीर्थयात्री

Hemkumar Banjare
By -


राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
राजनांदगांव जिले के 93 तीर्थयात्रियों का दल 26 जून 2024 को श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए रवाना होंगे। चयनित तीर्थयात्रियों को दुर्ग रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा तथा यात्रा पश्चात तीर्थयात्रियों की 29 जून 2024 को देर रात रेलवे स्टेशन पर वापसी होगी। तीर्थयात्रियों को 26 जून 2024 को सुबह 8 बजे जिला पंचायत भवन राजनांदगांव से रेलवे स्टेशन दुर्ग के लिए रवाना किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों को सुबह 8 बजे के पूर्व जिला पंचायत भवन राजनांदगांव पहुंचने का आग्रह किया गया है।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि श्री रामलला दर्शन (आयोध्य धाम) दर्शन के लिए निकायों से प्राप्त सूची अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव से 18 यात्री, जनपद पंचायत डोंगरगांव से 17 यात्री, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ से 16 यात्री, जनपद पंचायत छुरिया से 18 यात्री, नगर पालिक निगम राजनांदगांव से 7 यात्री, नगर पंचायत डोंगरगांव से 5 यात्री, नगर पंचायत छुरिया से 5 यात्री, नगर पालिका डोंगरगढ़ से 5 यात्री एवं 2 अनुरक्षक (एस्कार्ट) शासकीय कर्मचारी सहित कुल 93 यात्रियों को भेजा जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए उप संचालक समाज कल्याण के सहायक ग्रेड-3 श्री सुनील कुमार चुरेन्द्र एवं उप संचालक पंचायत के सहायक ग्रेड-3 श्री लोकेश्वर सिन्हा की अनुरक्षक (एस्कार्ट) के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। श्री लोकेश्वर सिन्हा का मोबाईल नंबर 7987680662 है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!