विवाहित महिला को जबरदस्ती भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Hemkumar Banjare
By -
https://www.gaonkikisankhabren.com 

राजनांदगांव | गाँव की किसान खबरें 
 थाना घुमका पुलिस की त्वरित कार्यवाही एफ आई आर के एक घंटे मेँ आरोपी को पुलिस हिरासत मेँ आरोपी खोमलाल साहू पिता टेटकू राम साहू उम्र 50 साल साकिन ग्राम जुरलाखुर्द थाना घुमका जिला राजनांदगाव
  
दिनांक घटना 01.04.2024 को 
घुमका थाना अंतर्गत एक विवाहित महिला को आरोपी खोमलाल साहू निवासी जुरलाखुर्द थाना घुमका जो की झाड़ फुक का काम करता है के द्वारा रात्रि में पीड़िता के घर के बाहर आकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती मोटर साईकल में बिठाकर अपने साथ भगा ले जाकर मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार अपने परिचित के घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था उसके बाद पीड़िता वहां से वापस आकर दिनांक 03.04.24 को थाना घुमका में लिखित आवेदन देकर पीड़िता के द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/24 धारा 376, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया था | आरोपी घटना के बाद से अपने घर ना आकर मोबाइल बंद कर फरार था प्रकरण महिला सम्बंधित व गंभीर प्रकृति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगाव श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना घुमका पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी खोमलाल साहू के बारे में जानकारी लेकर उसका लोकेशन ग्राम खुर्सीपार में होने की पुष्टि होने पर अविलम्ब दिनांक 03.04.2024 को ही एफ आई आर के एक घंटे के अंदर थाना घुमका पुलिस आरोपी के ठिकाने ग्राम खुर्सीपार पुलिस चौकी मोहारा पहुंचकर आरोपी खोमलाल साहू को हिरासत में लेकर आरोपी को आज दिनांक 04.04.24 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड मे जेल दाखिल किया गया है 

 उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे 
थाना घुमका से थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार, उप निरीक्षक उइके ,आर गौतम सिंह,अशोक यादव, महिला आरक्षक पूजा रेकवार नगर सैनिक रामरतन सुतांडे एवं साइबर सेल राजनांदगाव से हेमंत साहू की भूमिका सराहनीय रही

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!