नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Hemkumar Banjare
By -
https://www.gaonkikisankhabren.com 
खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई | गाँव की किसान खबरें 
पुलिस चौकी जालबाँधा को मिली बड़ा सफलता नाबालिक बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खैरागढ छुईखदान गंड़ई(छ0ग0) श्री त्रिलोक बंसल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना खैरागढ़ प्रभारी प्रशिक्षु डी एस पी सुश्री प्रतिभा लहरे तथा पुलिस चौकी जालबाँधा प्रभारी श्री बीरेंद्र चंद्राकर उप निरीक्षक के नेतृत्व में आज पुलिस चौकी जालबाँधा के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 363 भादवि0 के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान दिनांक 05.04.2024 को प्रकरण के पीड़िता को ग्राम् अरसनारा थाना नंदनी से आरोपी साहिल देशलहरे पिता रामदास देशलहरे उम्र 20 साल ग्राम खेरधा थाना जामुल जिला दुर्ग (छ0ग0) के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध धारा का सबूत पाये जाने से प्रकरण में धारा 363, 366(क),376,376(2)(ढ) भादसं. 4,6 पाॅक्सो एक्ट के आरोपी साहिल देशलहरे को आज दिनांक 05.04.2024 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बीरेंद्र चंद्राकर, आर0 1557 सूरज कुमार शर्मा म0आर0 1365 विद्या खुसरो, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!