नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फसाकर शादी का झांसा देकर अपहरण कर किया दुष्कर्म

Hemkumar Banjare
By -


https://www.gaonkikisankhabren.com

खैरागढ़ छुईखदान गंडई | गाँव की किसान ख़बरे
ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण किया गया था वह आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | 
 
नाम आरोपी 
टीकेन कुमार ढीमर पिता देवनारायण ढीमर उम्र 18 वर्ष 07 माह सा मंदिर चौक वार्ड नं0 07 लच्छनपुर थाना लवन जिला बलौदा बाजार छ0ग0 

 अपराध का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.03.24 को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इसकी लडकी को नाबालिग जानते हुये बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना ठेलकाडीह में अप0 क्रं0 82/24 धारा 363 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान त्रिलोक बसंल (आईपीएस) द्वारा अपहृता को बरामद करने व आरोपी की त्वरित गिर0 हेतू निर्देश प्राप्त हुआ था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ठेलकाडीह धर्मेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व मे टीम गठित कर अपृहता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतू टीम रवाना हुआ। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के पते सड्डू रायपुर में दबिश दिया गया जो आरोपी के परिजनों से कडाई से पुछताछ करने पर आरोपी के अपने मौसी के घर मे छीपे होने के सबंध मे बताये जिस पर तत्काल टीम ग्राम धौराभांठा थाना भांठापारा आरोपी के मौसी के घर पहूंचकर दबिश दिया गया जहां आरोपी टीकेन ढीमर के कब्जे से नाबालिग पीडिता को बरामद किया गय। आरोपी से बारीकी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा पीडिता को शादी करने के बहाने भगाकर अपने कब्जे मे लेकर आना और जबरदस्ती नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 376 भादवि0 एवं पाक्सो एक्ट के तहत दण्डणीय अपराध होने से आरोपी टीकेन कुमार ढीमर पिता देवनारायण ढीमर उम्र 18 वर्ष 07 माह सा मंदिर चौक वार्ड नं0 07 लच्छनपुर थाना लवन जिला बलौदा बाजार छ0ग0 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। 

 संपूर्ण कार्यवाही मे 
 थाना प्रभारी थाना ठेलकाडीह निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वैष्णव, सउनि0 राजकुमार महिलांगे, म0आर0 1980 श्रदधा श्वेता, आर0 1011 विष्णू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!