hindi news पानी संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को दिये निर्देश

Hemkumar Banjare
By -
https://www.gaonkikisankhabren.com 
राजनांदगांव । गाँव की किसान ख़बरे 
निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज अपने कक्ष में जल विभाग तथा अमृत मिशन के अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने व्यवस्था दुरूस्त करने एवं अमृत मिशन के शेष कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में पूर्व बैठक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल वार्डो में मुहैया कराना है, इसके लिये व्यवस्था दुरूस्त किया जाये, हैण्ड पंपों का मरम्मत कर पाईप लाईन मरम्मत संबंधी समाग्री, एलम ब्लीचिंग आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जावे, कम पानी आने की शिकायतांे का त्वरित निराकरण किया जाये। जिन क्षेत्रों में अमृृत मिशन के तहत बिछे पाईप लाईन से पेयजल आपूर्ति की जा रही है वहा पूर्व के पाईप लाईन को बंद किया जाये। वार्डो में पाईप लाईन लिकेज एवं अनावश्यक पानी बहने की शिकायत का त्वरित निराकरण किया जाये, शहर की सभी टंकिया पर्याप्त मात्रा में भरे, इसका विशेष ध्यान रखा जावे और टंकी भरने के पश्चात ही पेयजल सप्लाई करे। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षदों के द्वारा वार्ड के कुछ क्षेत्रों में कम पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है, इसके लिये निगम एवं अमृत की टीम सयुक्त रूप से निरीक्षण कर समस्या का निराकरण करे। इसके अलावा पार्षदों एवं नागरिकों द्वारा पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर प्राथमिकता से उसका निराकरण करना है। आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि अमृत मिशन के बचे काम जल्द पूर्ण करे, इसके लिये कर्मचारियों की संख्या बढावे, नल कनेक्शन, इंटर कनेक्शन के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करे, जहॉ कार्य चल रहा है, वहा पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने कहा कि जहॉ पाईप लाईन बिछाने का कार्य शेष है, वहा पाईप लाईन बिछावे, जहॉ बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है वहा टेस्टिंग कर नई लाईन से पानी सप्लाई करे तथा पुरानी लाईने बंद करे। सभी क्षेत्रांे में प्रेशर के साथ सुचारू पेयजल सप्लाई हो सके, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंनंे कहा कि पार्षदों से घर कनेक्शन के संबंध में जानकारी लेकर शीघ्र कनेक्शन देवे, जिससे गर्मी में सुचारू पेयजल सप्लाई हो सके। अनावश्यक पानी बहने की शिकायतों का निराकरण कर अतिरिक्त नल बंद करे एवं टोटी लगाये। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे सहित जल विभाग एवं अमृत मिशन के नितिन पाटिल, सैयद ईब्राहिम व मिशाल के अलावा लिपिक श्री तुषार शुक्ला, फिटर श्री सेवाराम उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!