पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, पुलिस कांस्टेबल शहीद

Hemkumar Banjare
By -
कांकेर | गाँव की किसान खबरें 
 छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए। वहीं, एक नक्सली भी ढेर हो गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर क्षेत्र) सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सल रोधी अभियान के तहत संयुक्त बलों के एक दल की कार्रवाई के दौरान छोटेबेठिया थाने के तहत हिदुर गांव के पास एक जंगल में मुठभेड़ हुई। हिदुर जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष जानकारी मिलने के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स के कर्मी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला बल के जवान इस अभियान में शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि गश्ती दल जंगल की घेराबंदी कर रहा था कि तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। हमले में कांस्टेबल रमेश कुरेठी शहीद सुंदरराज ने कहा, ‘‘मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल रमेश कुरेठी की मौत हो गई। घटनास्थल से एक नक्सली का शव मिला है और एक एके-47 राइफल बरामद की गई है।’ उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा कि कुरेठी कांकेर जिले के पखांजूर इलाके के संगम गांव के निवासी थे। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!