राहत मद अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृत

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव 07 मार्च 2024। गाँव की किसान खबरे कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावित को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, तालाब में डूबने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, शिवनाथ नदी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 2 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 6 मकान आंशिक क्षति होने पर 7 लाख 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, मधुमक्खी काटने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, बांध में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित तहसीलदारों को सहायता अनुदान राशि भुगतान के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!