मधुसूदन ने परिक्षार्थियो को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए दी शुभकामनाएं

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव | गाँव की किसान खबरें पूर्व सांसद राजनांदगांव मधुसूदन यादव ने आज प्रातः ठाकुर प्यारेलाल स्कूल मैदान में पहुंचकर दसवीं बोर्ड की परीक्षा दिलाने जा रहे नौनिहालों से मुलाकात की है। इस अवसर पर भाजपा नेतागण पार्षद पारस वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सावन वर्मा, शहर उत्तर मण्डल अध्यक्ष हर्ष (गुड्डा) रामटेके, किसुन यदु नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजनांदगाॅव, भाजयुमो नेता उज्जवल कसेर, समाज सेवी एवं पूर्व सरपंच तुमड़ीबोड़ राजेन्द्र जैन (बन्टू), मनीष जैन एवं साथी उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने बच्चों को गुलाब का फूल भेंट किया एवं शांत प्रसन्न मन से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षार्थी बच्चे भी अपने क्षेत्र के चहेते नेता मधुसूदन को अपने बीच पाकर एवं उनसे गुलाब के फूल के साथ शुभकामनाएं स्वीकार करके तनावमुक्त होकर हंसीखुशी परीक्षा स्थल की तरफ रवाना हुवे । पूर्व सांसद मधुसूदन ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिवर्ष परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से परिचर्चा आयोेजित कर विद्यार्थियों पर परीक्षा के बढ़ते तनाव को कम करने और परीक्षा में सफलता पाने के कारगर उपायों से परीक्षार्थियों को अवगत कराने के लिये प्रयासरत् रहते हैं। इसी कड़ी में संस्कारधानी के बच्चों को परीक्षा के पूर्व तनावमुक्त एवं प्रसन्नचित्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह एक छोटा सा प्रयास मात्र है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!