नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा में जिले के 49 बच्चों का चयन

Hemkumar Banjare
By -
https://www.gaonkikisankhabren.com खैरागढ़ | गाँव की किसान ख़बरे नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSE) सत्र-2023 का परिणाम घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में जिले के 49 बच्चों का चयन हुआ है। जिसमें से 40 बच्चे विकासखंड खैरागढ़ और 9 छात्र विकासखंड छुईखदान से चयनित हुए हैं। राष्ट्रीय सहसाधन प्रवीण सूची परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए शुभकामनायें दी है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय खैरागढ़ द्वारा जून 2023 में विशेष कार्यशाला/सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक माध्यमिक शाला से विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों को बुलाया गया था। इसमें विकासखंड धमधा (दुर्ग) के उच्च वर्ग शिक्षक श्री पवन सिंह का विशेष मार्गदर्शन मिला। कार्यशाला उपरांत शालाओं में छात्र- छात्राओं को विगत 8-10 वर्षो का अनसॉल्ड पेपर से तैयारी कराई गई तथा नोडल शिक्षकों द्वारा पढ़ने और पढ़ाने के तरीके बताये गए। छात्र-छात्राओं को नोट्स तैयार कराए गए। जिसके परिणाम स्वरूप खैरागढ़ विकासखंड से प्रथम बार एक साथ 40 बच्चों का चयन हुआ है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री नीलम राजपूत द्वारा बताया गया कि यह परिणाम समर्पित शिक्षकों के योगदान से ही संभव हुआ है। आगामी सत्र में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इससे भी बेहतर परिणाम लाएंगे। गौरतलब है कि विकासखंड खैरागढ़ से 1081 बच्चों को फॉर्म भराये गए थे। जिसमें से 1037 बच्चों ने परीक्षा दी। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत वे बच्चे भाग ले सकते है, जिनकी वार्षिक आय डेढ़ लाख से कम हो। परीक्षा में उत्तीर्ण एवम चयनित बच्चों को प्रत्येक माह 1000 रूपये के हिसाब से छात्रवृत्ति दी जायेगी। इस परीक्षा में प्रश्न पत्र  तार्किक, मानसिक  योगयता को मापने तथा विषय आधारित जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान पर आधारित होते है। चयनित बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री लालजी द्विवेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ सुश्री नीलम राजपूत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान श्री रामेंद्र डडसेना ने शुभकामाएं दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!