प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में जागरूकता शिविर आज पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को मिलेगी सहायता

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गाँव की किसान खबरें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में 28 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जागरूकता शिविर का आयोजन रखा गया है। शिविर में इच्छुक एवं पात्र हितग्राही शामिल होकर योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को सहायता के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना घोषित की गई है। योजनांतर्गत कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा व टूल किट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राज मिस्त्री, डलिया-चटाई व झाडू बनाने वाले, पारंपरिक गुडिय़ा और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वालों को लाभान्वित किया जाएगा। सभी वर्गों को अपनी आईडी व पहचान पत्र के माध्यम से प्रशिक्षण, टूलकिट व डिजिटल मार्केटिंग सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही बैंक शाखाओं के माध्यम से पहले चरण मेें 1 लाख रूपए व दूसरे चरण में 2 लाख रूपए तक की सहायता राशि मात्र 5 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!