सडक पर निर्माण समाग्री रखने पर संबंधित को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने कहा

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव । गाँव की किसान खबरें नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज प्रातः सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण के तहत शंकरपुर शांतिनगर व बल्देवबाग में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेकर खराब सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर, कार्य पुनः कराने तथा सार्वजनिक शौचालय में साफ सफाई रखने, आवश्यक सुविधा मुहैया कराने के अलावा सडक पर रेत रखने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री गुप्ता शंकरपुर शांति नगर में निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान खराब सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण पर नराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर पुनः सीमेंट रोड बनाने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके को दिये। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा ठीक से कार्य नही करने पर ब्लेक लिस्टेट करने की कार्यवाही करे। साथ ही शंकरपुर बंजरंग चौक में ठेेकेदार द्वारा रेत सडक में फैलाने व नाली में गिरने पर संबंधित को मलमा मंडप के तहत कार्यवाही कर नोटिस जारी करने व जुर्माना वसूलने के निर्देश दिये। बल्देवबाग में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर नाली में ढाल का ध्यान रखने व तराई करने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री गुप्ता शंकरपुर शांति नगर में सफाई व्यवस्था देख सफाई में गुणात्मक सुधार लाने तथा तालाबों के आस पास साफ सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा से कहा कि तालाब में कचरा न डालने, गंदगी न करने लोगो को समझाइस देवेे। शंकरपुर वार्ड नं. 10 में सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर, आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने साफ सफाई रखने सुलभ इंटरनेशनल वाले को निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि शौचालय में गंदगी न करने, उपयोग करने वालों को समझाइस देवे। उन्हांेने सफाई कर्मीयों की हाजरी रजिस्टर की जॉच कर अनुपस्थित कर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बायो मेट्रिक से उपस्थिति लेवे एवं उसके आधार पर वेतन बनावे। आयुक्त श्री गुप्ता नया बस स्टैण्ड निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधार कर ठीक ढंग से सफाई कराने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये, उन्होंने प्रतिक्षालय की नियमित साफ करने, आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये। रैन बसेरा का निरीक्षण कर ठहरने वालों की जानकारी लेकर पानी की व्यवस्था करने सुविधा विस्तार करने कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किये, जिससे ठहरने वालों को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, उप अभियंता श्री डागेश्वर कर्ष, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू, उद्यान सह प्रभारी श्री दिलीप गिरी, समयपाल श्री चिराग मेश्राम उपस्थित थे।