महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक जिले की 2 लाख 10 हजार 53 महिलाओं ने किया आवेदन जमा

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गाँव की किसान खबरें जिले में बच्चों के सुपोषण की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। शासन के मंशानुरूप संचालित समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला राजनांदगांव में महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत 1 हजार 474 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। आंगनबाड़ी केन्द्र में हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज 0 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरक पोषण आहार, 3 से 6 वर्ष के बच्चों को गर्म भोजन प्रदाय किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में बच्चों के सुपोषण के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने तथा जनसहभागिता से कार्य करने के लिए कहा है। बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए जनसामान्य में जागरूकता होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज 59 हजार 782 बच्चों को एवं 9 हजार 389 गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में महतारी वंदन योजना के आवेदन भरवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बताया कि जिले में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आज 11 हजार 860 फार्म भरे हैं। अब तक कुल 2 लाख 10 हजार 53 आवेदन जमा किए गए हैं। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं बहुत खुशी से आवेदन जमा कर रही हैं। महिलाओं को फार्म भरने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए महिलाओं को मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के की टीम द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। शासन की यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ होगी और समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता कमी को दूर होगी। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार होगा और आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार लाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। जिसके लिए पात्र विवाहित महिलाओं से 20 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजनांतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है और पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग द्वारा www.mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप जारी किया गया है, इस लिंक और एप्प पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नहीं देना है। इसके अलावा महिलाएं अपने क्षेत्र के आगंनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और वार्ड प्रभारी से संपर्क कर उनके लॉगिन यूजर आईडी से आवेदन कर सकती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!