आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत साल्हेवारा पुलिस को मिली दूसरी सफलता, नाबालिग बालिका को किया गया बरामद। दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Hemkumar Banjare
By -
केसीज | गाँव की किसान खबरें थाना साल्हेवारा जिला केसीजी में प्रार्थीया उपस्थित आकर दिनांक 30:12.23 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग लड़की दिनांक 29.12.2023 को अपने दादा के घर जा रही हूँ कहकर निकली है जो अब तक घर नहीं आई है आसपास एवं रिस्तेदारो में पता किया गया कहीं पता नहीं चला नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात अरोपी द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की आशंका पर प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 50/2023 धारा 363 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया जिला केसीजी सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पाण्डे के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई श्री प्रशांत खाण्डे के मार्गदर्शन में थाना साल्हेवारा पुलिस द्वारा अपहृत बालिका का लगातार पतासाजी किया जा रहा था इस दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि गुम बालिका (अपहृता) आरोपी दीपक विश्वकर्मा पिता तिजउ विश्वकर्मा निवासी छितपुरी थाना रेगाखार जिला कबीरधाम के साथ महाड जिला पुणे (महाराष्ट्र) में होने की पूर्ण सम्भवना है कि सूचना पर अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल विशेष टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना किया गया जो जिला पुणे के महाड़ में रोजी मजदूरी करते हुये मिले। बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर दोनो को साथ लेकर आज दिनांक 31.01.2024 को टीम वापस आई। अपहृत बालिका का विधि अनुसार महिला अधिकारी से पूछताछ कर कथन लिया गया जो बताई की आरोपी दीपक विश्वकर्मा उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था और उसके साथ लगातार दुस्कर्म करता था बताने पर मामले में धारा 376 (2) (n),366 (क) भादवि0, 6 पाक्सो एक्ट जोडकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां मामनीय न्यायालय द्वारा आरोपी दीपक विश्वकर्मा को जेल भेज दिया गया। पुलिस विभाग द्वारा गुम बालक/बालिकाओं कि पता साजी हेतु पिछले एक माह से ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत थाना साल्हेवारा पुलिस को दूसरी सफलता प्राप्त हुई है इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना साल्हेवारा से निरीक्षक भीमसेन यादव, सउनि० चेतन नेताम, आरक्षक रोमनाथ वर्मा, छत्रपाल पैकरा, संजय दिवाकर, राकेश जायसवाल, महिला आरक्षक महेश्वरी नौरंगे, सायबर सेल से आर० कमलकांत साहू का विशेष योगदान रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!