पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा क्राईम मीटिंग लेकर की लंबित मामलों की समीक्षा

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। गांव कि किसान खबरें
दिनांक 12.12.2023 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें लंबित अपराधों की समीक्षा की गई एवं जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया गया इसी प्रकार लंबित मर्ग एवं लंबित शिकायतों का निकाल जल्द कर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, जपती माल के नष्टिकारण हेतु कार्यवाही करने और अपराधों की रोकथाम हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने को कहा गया। संवेदनशील मामलों की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने व बड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।  शहर में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
मीटिंग में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती सोनिया उके, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम, डीएसपी यातायात हेमप्रकाश नायक व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!