शासन की जनकल्याकारी योजनाओं से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करें - कलेक्टर

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम का अवलोकन किया। कार्यक्रम में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाकर जनसामान्य को जानकारी प्रदान की गई और योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जोड़ा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। उन्होंने विभागों को शासन की जनकल्याकारी योजनाओं से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही नहीं छुटना चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में आयुष्मान कार्ड बनाने एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छूटे हुए व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। जिससे आयुष्मान कार्ड से सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने खाद्य विभाग के स्टॉल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही राजस्व विभाग को नक्शा, खसरा, बी-1 सहित अन्य राजस्व के संबंध में सभी जानकारी लोगों को देने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्र कोपेडीह का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती यमुना वीणा साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डे सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!