धान उपार्जन केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के दिए निर्देश

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2023-24 अंतर्गत किए जा रहे धान खरीदी कार्य की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान बिक्री करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बेमौसम बारिश को देखते हुए धान के परिवहन पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। धान को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैप कव्हर की व्यवस्था रखें। मिलर्स द्वारा धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। उन्होंने एफसीआई गोदाम में धान रखने के संबंध में निर्देश दिए। मिलर्स द्वारा लगातार धान का उठाव होते रहना चाहिए। शनिवार एवं रविवार को भी धान का उठाव होते रहे।
खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी 96 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 नवम्बर 2023 से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। जिले में पंजीकृत किसानों की कुल संख्या 1 लाख 28 हजार 34 है, जिनमें से अब तक 37 हजार 566 किसानों ने 166486.08 मीट्रिक टन धान बेचा है। धान उपार्जन केन्द्रों से 64 धान उठाव करने वाले मिलर्स को 55116.72 मीट्रिक टन धान मिलर को प्रदाय किया गया है। 125101.32 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला विपणन अधिकारी श्रीमती प्रियंका देवांगन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ श्री सुधीर सोनी, डीएम नान श्री पीसी गोपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!