उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गांव कि किसान खबरें 
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव साहू सदन राजनांदगांव में आयोजित साहू समाज के छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने भी युवक-युवतियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ श्री भागवत साहू सहित जनप्रतिनिधि व साहू समाज के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में साहू समाज के युवक-युवती व समाज के सदस्य उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!