राजनांदगांव जिला अन्तर्गत चारों विधानसभाओं में 30 नवम्बर तक सभी श्रेणियों के कुल 4258 डाक मतपत्र प्राप्त

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 30 नवम्बर 2023 तक राजनांदगांव जिले के चारों विधानसभाओं में अब तक सभी श्रेणियों के कुल 4258 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसमें सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी, निर्वाचन ड्यूटी कर्मचारियों के सुविधा केन्द्रों से प्राप्त डाक मतपत्र और अनुपस्थित श्रेणी के 80+, दिव्यांग एवं अनिवार्य सेवा मतदाताओं के प्राप्त डाक मतपत्र सभी शामिल हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सेवा मतदाताओं को जारी किये गए ईटीपीबी प्रत्येक दिवस प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी संख्या 30 नवम्बर 2023 तक कुल 275 है। सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी 3 दिसंबर 2023 को मतगणना प्रारम्भ होने के पूर्व तक प्राप्त किये जाएंगे। प्रत्येक दिवस प्राप्त होने वाले इन ईटीपीबी को जिला स्तर पर अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय के ट्रेजरी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाता है और इसकी संख्यात्मक जानकारी से सभी को अवगत कराया जाता है। डाक मतपत्रों की कुल संख्या में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के कुल 3567 डाक मतपत्र भी शामिल हैं, जो कि जिले में निर्मित सुविधा केन्द्रों से प्राप्त हुए थे। 80+ आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों के घर-घर जाकर प्राप्त किये गए डाक मतपत्रों की संख्या कुल 416 है।
प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्यात्मक जानकारी प्रत्येक दिवस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर को निर्धारित प्रारूप में प्रेषित की जा रही है और सभी अभ्यर्थियों एवं एजेंट को अवगत कराया जा रहा है। मतगणना तिथि को ट्रेजरी स्थित स्ट्रांग रूम से विधानसभा की मतपेटियां अभ्यर्थियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी सुरक्षा के साथ सुबह मतगणना स्थल तक ले जायी जाएंगी। मतगणना तिथि रविवार 3 दिसम्बर 2023 को सबसे पहले सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारम्भ की जाएगी और उसके आधे घंटे पश्चात् ईवीएम मशीन के मतों की गणना प्रारम्भ होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!