जिले के विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम मुढ़ीपार, गुमानपुर, पांडुका, कामठा एवं छुईखदान विकासखंड के घिरघोली, उर्तली, रामपुर, चोभर में किया जाएगा 25 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का होगा आयोजन

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़ । गांव कि किसान खबरें 
केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन.जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत सोमवार 25 दिसम्बर को विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम मुढ़ीपार, गुमानपुर, पांडुका, कामठा एवं छुईखदान विकासखंड के घिरघोली, उर्तली, रामपुर, चोभर में किया जाएगा कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया जाएगा। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!