मोहला । गांव की किसान खबरें
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत अभ्यर्थियों के मतों की गणना शासकीय नवीन लाल श्याम शाह महाविद्यालय में प्रात: 8:00 से किया जायेगा। सर्वप्रथम डाक मत पत्रों की गणना होगी। डाक मत पत्रों की गणना के उपरांत ई व्ही एम के मतों की गणना 8:30 बजे से होगी। मतगणना कार्य के लिए 14 टेबल लगाये गये हैं। विधानसभा अंतर्गत 17 राउंड में मतों की गणना होगी। इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता का ध्यान रखा गया है।
मतगणना के लिए जनरल ऑब्जर्वर, माइक्रो ऑब्जर्वर, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निग ऑफिसर, गणना सुपर वाईजर और सहायक गणना अधिकारी की नियुक्ति की गई है। मतों की गणना प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में होगी।
