नगर निगम में भारत के संविधान उद्देशिका का पठन किया गया

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
 शासन द्वारा 26 नवम्बर 2023 को बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाये जाने निर्देश प्राप्त हुये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज 26 नवम्बर दिन रविवार को शासकीय कार्यलयों,स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में भारतीय संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया जाना है।
शासन निर्देशानुसार आज 26 नवम्बर रविवार को प्रातः 11ः00 बजे नगर निगम सभागृह में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निगम कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.राटेके की उपस्थिति में संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया गया कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथर्निपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिये दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।
कार्यपालन अभियंता श्री रामटेके ने भारत के संविधान पर प्रकाश डालते हुये प्रस्तावना को आत्मसात करने शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित अधिकारियों व कर्मचारियो ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!