कलेक्टर राजनांदागंव श्री डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा अपने दलबल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर जिले में शत-प्रतिशत और शांतिपूर्ण मतदान की अपील की गई।

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने एवं आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने व शत-प्रशित मतदान कराने के लिये कलेक्टर राजनांदागंव श्री डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें अतिरक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, सी.एस.पी. श्री अमित सिंह, यातायात प्रभारी श्री हेमप्रकाश नायक, एवं शहर के थाना प्रभारीगण समेत बड़ी संख्या में जिला बल पुलिस व केन्द्रीय अद्धसैनिक बल के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से अपील भी किया जा रहा है कि मतदान के समय किसी प्रकार की अशांति फैलाने या असंवैधानिकृत्य करने का प्रयास न करें, यदि कोई अप्रिय स्थित घटित होने की संभावना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें संबंधित आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यावाही की जाएगी। मतदान दिवस के दिन अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करने हेतु अपील की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!