अभी तक 23 अवैध शराब परिवहन के प्रकरण दर्ज, 21 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव 04 सितम्बरगांव की किस खबरें
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने आबकारी, परिवहन, खनिज, वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थापित चेकपोस्ट और बेरियर में किए जा रहे सघन जांच की समीक्षा की। उन्होंने सभी चेकपोस्ट के विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने कहा, जिससे एक अच्छी व्यवस्था बनेगी और अच्छा कार्य होगा। उन्होंने चेकपोस्ट में कार्रवाई को तेज करने के निर्देश दिए, जिससे अवैध शराब परिवहन पर तेजी से कार्रवाई हो सके। कलेक्टर श्री सिंह ने चेक पोस्ट में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क एवं सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी गाडिय़ों को नियमित रूप से चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रूप से मदिरा एवं अन्य वस्तुओं का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने पाटेकोहरा, बागनदी सहित जिले के अन्य चेकपोस्ट में तैनात विभागों को सीसीटीवी कैमरा लगाने और रजिस्टर में एन्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकपोस्ट से आने-जाने वाले गाडिय़ों की जानकारी प्रतिदिन देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने चेकपोस्ट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से वेयर हाउस का जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर निरंतर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके तहत कुल 2179 वाहनों की जांच की गई है और अवैध मदिरा परिवहन के खिलाफ प्रकरण तैयार किए जा रहे है। अभी तक 23 अवैध शराब परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए है, वही 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 183 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम पाटिल, सहायक आयुक्त आबकारी श्री अशोक कुमार सिंह, जिला खनिज अधिकारी श्री राजेश मालवेे, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!