कीचड़ में रहने को मजबूर मासुल वार्ड नं.3 के निवासी

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। ग्राम पंचायत मासुल ब्लाक राजनांदगांव के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मासूल वार्ड नं. 3 के गली में बहुत दिनों से गंदे पानी के जमाव व दलदल जैसी जगह से शायद हैंडपंप के स्रोत बना हुआ लगता है और काफी दिनों से इस जगह में कीचड़ और पानी रुका हुआ है वार्ड वासियों को बरसात के समय में और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

गली में गंदे पानी व कीचड़ से पनप रहा है डेंगू व मलेरिया फैलाने वाली मच्छर

ग्रामवासी का कहना है
बहुत दिनों से कीचड़ और दलदलों से भरी पड़ी है गली में हम लोगों को बारिश के समय बहुत अधिक पानी भर जाने के कारण से आने जाने में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और कभी इस नाली से कीचड़ निकालते है तो इसी रोड के ऊपर रख दिया जाता है और उसको कभी उठाते भी नहीं है ग्राम पंचायत के द्वारा इस वर्ष इस नाली को सफाई कराने के नाम पर पैसा भी निकाला गया है पर भी से इस गली को अभी तक सफाई नहीं करवाया गया है और इस नाली में अब मच्छर पनप रहा है डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने के  और भी संभावना है

ग्राम पंचायत मासूल के वार्ड नंबर 3 में आज तक कोई भी जनप्रतिनिधि व ग्राम स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति के पदाधिकारी जानकारी लेने नहीं आया है।

https://youtu.be/H_43vhQ2F_I

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!