पीएम मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का आव्हान किया: मधुसूदन यादव

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव शहर भाजपा के उत्तर मंडल के अंतर्गत शक्तिकेंद्र क्र. 06 के बूथ क्र. 94 स्टेशनपारा वार्ड क्रमंाक 12 में बूथ कार्यकर्ताओं, भाजपा महिला मोर्चा की बहने एवं वार्डवसियो संग मन की बात कार्यक्रम का संवाद श्रवण करने पूर्व सांसद राजनांदगाव एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राणे, महिला मोर्चा सदस्यगण एवं अन्य वार्डवासीगण प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लाईव प्रसारण को देखने सुनने के लिये उपस्थित रहीं। भाजपा नेता मधु ने बताया कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 103वॉ संस्करण सफलतापूर्वक प्रसारित हो चुका है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात में मुख्य रूप से नशे के खिलाफ अभिनव जागरूकता अभियान चलाये जाने की मुहीम में शामिल होने की अपील की है। पीएम ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्ति अभियान प्रारंभकर इससे 11 करोड़ लोगो को जोड़ने में सफलता अर्जित की है। केन्द्र सरकार ने आने वाली पीढ़ी को ड्रग्स की बुरी लत से बचाने के लिये मुहीम छेड़ते हुए इस अभियान के तहत करीबन 10 लाख किलो ड्रग्स जिसका बाजार मूल्य 12 हजार करोड़ रूपये से अधिक है, को जब्त करके उसे नष्ट किया है, जो अपने आप में एक रिकार्ड उपलब्धि है।  इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों से प्राकृतिक आपदाओं  में  एकजुट होकर संवेदनशीलता से सामना करने, पेड़ लगाने और जल संग्रहण के प्रयासों का हिस्सा बनने, अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं अगली पीढ़ी को उससे अवगत कराने, अपने देश की समृद्ध विरासत से लगाव रखने जैसे राष्ट्रहित एवं देशप्रेम से जुड़े विषयो पर देश की जनता से अपने मन के भावों को साझा किया है और उन्हें सकारात्मक कार्य करने के लिये प्रेरित किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!