पटेवा मंडल साहू समाज भवन निर्माण का भूमिपूजन किया : विधायक भुनेश्वर बघेल

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। ग्राम पटेवा मे मंडल साहू  समाजिक  भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भुनेश्वर शोभाराम बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के आतिथ्य में हुआ। विधायक भुनेश्वर बघेल ,पटेवा मंडल  के साहू समाज  अध्यक्ष मंथीर  साहू सहित  उपस्थित अन्य सामाजिक बंधुओं के साथ पूजा अर्चना किया और कुदाली चलाकर सामाजिक भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।पटेवा मंडल साहू समाज भवन निर्माण कार्य के लिए विधायक भुनेश्वर बघेल ने 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया है।  
तत्पश्चात तहसील साहू संघ राजनांदगांव युवा प्रकोष्ठ संयोजक रमाकांत साहू के नेतृत्व में  विधायक भुनेश्वर बघेल सहित उपस्थित  अतिथियों ने साहू सामाज प्रांगण में  वृक्षारोपण  किया गया।
 इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ,रतन लाल यादव ,डोमार साहू मंथीर साहू, मिथलेश साहू, गिरीश साहू ,रमाकांत साहू ,पुन्नी बाई साहू,  विजय साहू, प्रमोद दुबे, कल्पना साहू, राहुल साहू, धरमु साहू, जय श्री साहू, राजेश साहू, केदार साहू, डोमन साहू, गमेश्वर साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण जन  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!