महिला समूहों को अब 6 लाख ऋण मिलेगा:CM भूपेश ने की घोषणा

Hemkumar Banjare
रायपुर । राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित आभार सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों को लेकर प्रदेश की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रायपुर में आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने कहा- ये महिलाएं वास्तव में मानवता की सेवा करती है। आप लोग ने छत्तीसगढ़ में जो कार्य किया है वह अतुलनीय है। यह मानवता की सेवा की मिसाल है। आप लोग जो कार्य करते हैं, कोई अन्य नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री जैसे ही इस कार्यक्रम में पहुंचे। प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आए आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिनों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 5 मितानिनों को सम्मानित किया गया। महिला कोष से 6 स्व-सहायता समूहों को 10 लाख रुपए के ऋण राशि का चेक सौंपा गया।
मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि सक्षम योजना अंतर्गत योजना के लाभ के लिए महिलाओं की वार्षिक आय की सीमा 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किया जाएगा। महिला समूहों को दिए जाने वाली ऋण राशि की सीमा 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 5000 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हर साल 14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तथा मास्टर ट्रेनर के लिए मानसून सेशन से व्यवस्था की जाएगी।
Description of your image