थानेदार की पिस्टल, कारतूस और वर्दी हो गई चोरी:ट्रेन में सोते रह गए टीआई, नींद खुली तो गायब मिला बैग

Hemkumar Banjare
By -

बिलासपुर _चोरी के केस की जांच करने ओडिशा से उत्तरप्रदेश गए टीआई खुद चोरी का शिकार हो गए। चोरों ने चलती ट्रेन से उनका पिस्टल, कारतूस और वर्दी पार कर दिया। वे दो पुलिसकर्मियों के साथ यूपी से सारनाथ एक्सप्रेस में लौट रहे थे। इस दौरान रात में उनकी नींद पड़ गई, तभी मौका पाकर चोरों ने उनके बैग को पार कर दिया। टीआई की शिकायत पर बिलासपुर जीआरपी ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ओडिशा के बलांगीर जिले के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरसीपाथी निवासी शरूबाबू छत्रिया (46) पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती संबलपुर थाने में है। उन्होंने बिलासपुर के जीआरपी थाने में शिकायत की है, जिसमें बताया है कि वे दो आरक्षक दिलेश्वर प्रधान और मिनकेतन घरुआ के साथ लखीमपुर खीरी गए थे। 28 फरवरी को सारनाथ एक्सपप्रेस से वे दोनों लौट रहे थे।

एसी कोच में थे सवार, नींद में चोरों ने पार कर दिया बैग
टीआई और आरक्षक ट्रेन के एसी कोच बी-2 में सवार थे। उन्हें 66 नंबर की सीट अलॉट हुआ था। प्रयागराज से बिलासपुर तक उनकी टिकट थी। रात करीब 10.30 बजे उन्होंने खाना खाया और सीट के नीचे बैग में वर्दी, टोपी, 9 एमएम पिस्टल और 14 राउंड कारतूस के डिब्बे को रखा। पिस्टल में 10 राउंड कारतूस लोड था। रात में सभी सो गए। सुबह 5.30 बजे उनकी नींद खुली, तब ट्रेन पेंड्रारोड स्टेशन पहुंचने वाली थी। इस बीच उनकी नजर सीट के नीचे पड़ी तो उन्हें बैग गायब मिला।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!