शिक्षा रथ गांव -गांव जा कर शिक्षा गुणवक्ता का अलख जगा रहे

Hemkumar Banjare
By -
अंबागढ़ चौकी। समग्र शिक्षा विकासखंड अम्बागढ़ चौकी द्वारा शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए शिक्षा रथ अम्बागढ़ चौकी विकास खंड के दो शिक्षा रथ ग्राम बुटाकसा, विकास खंड अम्बागढ़ चौकी, जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी से हरी झंडी विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एस.के धीवर, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रुपेश तिवारी , विकास खंड स्त्रोत समन्वयक संतोष कुमार पाण्डेय, संकुल प्राचार्य जितेन्द्र साव, नीलकंठ कोमरे, भास्कर ठाकुर, मनोज चंद्रवंशी, लेख राम ठाकुर, पवन कुमार रामटेके, नेहा साहू, रुकसाना खातून, छः के संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक एवं स्मार्ट माता पूजा अर्चना कर शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना दो दिशाओं में किए रूट क्रमांक 1 आतरगांव, छछानपहरी, दाऊटोला, बांधाबाजार, जादूटोला, आमाटोला, चिल्हाटी, कोरचाटोला, भड़सेना, चौकी, शिक्षा रथ रूट क्रमांक 2 खुर्सीटिकुल, गोपलिनचुवा, बिहारीकला, कौड़ीकसा, भगवानटोला, पटेली, भर्रीटोला, परसाटोला चौकी समाप्त हुआ है। शिक्षा रथ को विभिन्न गावों पटेली, आमाटोला, आतरगांव में बड़ी संख्याओ मातृशक्ति,बच्चे ,शिक्षक सेल्फी लेकर शिक्षा विभाग योजनाओं गांव में बता रहे हैं एवं भव्य स्वागत किया जा रहा है।
संकुल समन्वयक श्री संतोष कुमार पाण्डेय जी विकास खंड अम्बागढ़ चौकी में समग्र शिक्षा द्वारा संचालित गुणवक्ता युक्ति शिक्षा पूरे विकास खंड में संचालित है उसे शिक्षा रथ में फ्लैक्स में दिखाकर बताया गया है।जिसे पढ़कर लोग प्रभावित हो रहे है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!