शिकारीटोला में नवीन जयस्तंभ पर झंडारोहण (पालो) जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सूर्यकांत भंडारी ने

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव। ग्राम शिकारी टोला मे नवीन जयस्तंभ में राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सूर्यकांत भंडारी ने झंडारोहण पालो चढ़ाया। जिसमें मुख्य रुप से राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी, अखिलेश कुमार केसरी देशलहरी नायब तहसीलदार, दुर्गादास जांगड़े, अंजोर दास सायटोडे, फगुवा दास मारकंडे, झाडूराम डहरे, चेतन डहरे, नरोत्तम बंजारे, राजकुमार जांगड़े, धनंजय चतुर्वेदी, मोहनदास, दुर्गादास भंडारी ,पुरुषोत्तम लहरें , कौशल लहरें सहित समाज का भंडारी,साटीदार एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सूर्यकांत भंडारी ने बताया कि पंथी नृत्य के साथ गिरोधपुरी में भी उसी दिन झंडारोहण पालों चढ़ाया जाता है, उन्होंने आगे कहा कि मेरे निज निवास ग्राम शिकारीटोला में नवीन जय स्तंभ पर पालो चढ़ाने का मुझे आशीर्वाद मिला जिसमें सभी ग्रामवासी एवं सतनामी समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित होकर नवीन जय स्तंभ पर झंडारोहण कर बाबा गुरु घासीदास की आरती की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!