प्रियंका के लिए बिछाए गए गुलाबों पर बवाल

Hemkumar Banjare
By -

छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस का अधिवेशन खत्म हो गया, मगर अधिवेशन से जुड़ा बवाल जारी है। जब प्रियंका गांधी आईं तो नवा रायपुर की सड़क पर साढ़े 6 हजार किलो गुलाब बिछा दिए गए। इस पर प्रियंका का काफिला गुजरा। अब उन फूलों से गुलाल बनवाया जा रहा है। इसे लेकर सियासी बवाल है। भाजपा के नेताओं ने इस पर आरोप लगाना शुरू किया तो कांग्रेस के नेता भी सक्रिय हो गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट तो हुए ही। दोनों पार्टी के नेताओं ने मीडिया को बयान भी जारी किए।
रायपुर के छेरीखेड़ी स्थित कल्प तरू सेंटर में स्व सहायता समूह की महिलाएं गुलाब से गुलाल बना रही हैं। ये वही गुलाब हैं जो नवा रायपुर की सड़क पर स्वागत के लिए बिछाए गए हैं। इसके अलावा भी कांग्रेस के महाधिवेशन के कार्यक्रम में जो फूल इस्तेमाल किए गए वो यहां गुलाल बनाने के लिए लाए गए हैं।जब नवा रायपुर में बिछा गुलाब का रेड कार्पेट25 फरवरी को कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचीं। इनके स्वागत में रायपुर विमानतल के सामने लगभग दो किलोमीटर तक सड़क पर कालीन की तरह साढ़े 6 हजार गुलाब के फूल बिछा दिए गए थे। दूर तलक नजारा ऐसा था मानों सड़क पर मखमली रेड कार्पेट बिछा हो। ये रायपुर में गांधी परिवार के किसी नेता के स्वागत में किया गया पहला प्रयोग था। जब प्रियंका आईं तो और गुलाब फूल उन पर बरसाकर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!