राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85 वा महाधिवेशन का आज आखिरी दिन था। कार्यक्रम समापन के वक्त सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने अगले साल 2800 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने का ऐलान किया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव से पहले जब राहुल गांधी आए थे, तब किसानों की ऋण माफी और किसानों को 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने की बात कही थी । सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि इस साल किसानों ने जो धान बेचा उसका समर्थन मूल्य 2640 रुपए मिला वही अगले साल 2800 रुपए मिलेगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी ने जो रास्ता दिखाया है उस पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चल रही है। सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है । छत्तीसगढ़ के मजदूर नौजवान किसान सबको साथ लेकर छत्तीसगढ़ सरकार चल रही है सबके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने योजनाएं बनाई हैं।
किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2800 रुपए मिलेगा सीएम किया ऐलान किसानों मे हर्ष : निखिल द्विवेदी
By -
2/27/2023 08:08:00 pm
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 2800 रुपए धान खरीदी का समर्थन मूल्य देने पर आभार व्यक्त किया और कहा की छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है और सब को साथ लेकर चलने वाली सरकार है निश्चित रूप से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है और किसानों में हर्ष व्याप्त है।
Tags:
