अच्छी आमदनी:फूलों और सब्जियों से समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बना रहीं; समूहों को 200 किलो गुलाल का आर्डर भी मिला

Hemkumar Banjare
By -

होली के लिए शहरी गौठान में आशीर्वाद स्व सहायता समूह कोहका की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाने में जुटी है। रंग बिरंगे खुशबूदार फूलों से लाल, पीला, हरा, संतरा, नीला, गुलाबी, रंग का गुलाल बना रही हैं। महिलाओं ने बताया कि 200 किलो हर्बल गुलाल का ऑर्डर है। रायपुर में भी हमारे बनाए हर्बल गुलाल की खासी डिमांड है। नगपुरा और रिसाली क्षेत्र से ऑर्डर मिले हैं।महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शहरी गौठान में महिलाएं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने उन्हें रोजगार देने अलग-अलग गतिविधियां अपनाई जा रही है। इसी कड़ी में होली पर्व को देखते हुए गुलाल बनाने का काम महिलाएं कर रही हैं। इसी तरह शहर की कई महिला संगठन सदस्यों व अन्य महिलाओं को इसके लिए ट्रेनिंग भी दे रही हैं फूलों और सब्जियों से बने पेस्ट को इस तरह महिलाएं सुखा रही हैं।खुश्बूदार फूलों का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा

महिलाएं गेंदा, गुलाब, सेवंती जैसे खुशबूदार फूलों से ही नहीं, सब्जी से भी गुलाल बना रही हैं। जैसे पालक, धनिया, चुकंदर ऐसे प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल गुलाल बनाने में किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि अब तक ऑर्डर पर 15 किलो गुलाल तैयार कर चुके हैं। आशीर्वाद स्व सहायता समूह में पूनम साहू, गीता, सुमित्रा देवांगन, तरुण जंघेल शामिल हैं।

गुलाल त्वचा को नहीं पहुंचाएगा नुकसान
पूनम साहू ने बताया कि गुलाल बनाने के लिए अखरोट का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। यह गुलाल चेहरे पर लगाने से त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि यह पूरी तरह से कैमिकल फ्री होने के साथ ही फूलों व सब्जियों से बने होने की वजह से यह त्वचा के लिए लाभदायक है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!