छावनी थाना क्षेत्र में हो रहे देह व्यापार के आरोपियो पर की गई कार्यवाही

Hemkumar Banjare
 
दुर्ग। गांव की किसान खबरें 

 गिरफ्तार आरोपियो – 
(1) निलेश वर्मा पिता साहेबलाल वर्मा उम्र 19 साल साकिन ग्राम पेण्डरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर।
(2)  सुप्रभात शील पिता श्री विमल कृष्ण शील उम्र 44 साल शाप नंबर 86 रवि शुक्ला, मार्केट भिलाई, दुर्ग।
(3) राजेन्द्र यादव पिता रघु यादव उम्र 37 साल गिरधारी नगर चण्डी मंदिर के आगे थाना दुर्ग।
(4) तीन महिला

मामले का विवरण इस प्रकार है कि 
प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे हो रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी क्षेत्र प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे दिनांक 09/07/2024 को रेड कार्यवाही किया जो संदेहियो से (1) निलेश वर्मा पिता साहेबलाल वर्मा उम्र 19 साल साकिन ग्राम पेण्डरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर। (2) सुप्रभात शील पिता श्री विमल कृष्ण शील उम्र 44 साल शाप नंबर 86 रवि शुक्ला, मार्केट भिलाई, दुर्ग । (3) राजेन्द्र यादव पिता रघु यादव उम्र 37 साल गिरधारी नगर चण्डी मंदिर के आगे थाना दुर्ग। तीन महिला को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 09/07/2024 को निलेश वर्मा के द्वारा लाज के कमरो मे लड़कियो व महिलाओ को ग्राहको से रकम लेकर उपलब्ध कराकर देह व्यापार चलाना बताये । अपराध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया । 

आरोपियो के विरूद्ध धारा 
3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पाये जाने से माननीय न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । 
 
उक्त कार्यवाही मे 
नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण , महिला आरक्षक पदमिनी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही है ।
Description of your image