प्रदेश स्तरीय मॉ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री शामिल हुए

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला प्रदेश स्तरीय मॉ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह 9 मई 2023को मिनी स्टेडियम सिंघोला में मनाया 9 मई को मिनी स्टेडियम सिंघोला में प्रात: ७ बजे से मॉ भानेश्वरी मंदिर प्रांगण सिंघोला से भव्य कलश के साथ मॉ भानेश्वरी की झांकी का भ्रमण प्रात: १० बजे मॉ भानेश्वरी मंदिर में सम्मान एवं भेंट, प्रात: ११ मॉ भानेश्वरी की सामूहिक पूजा एवं ध्वजारोहण, दोपहर १२ बजे सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम, दोपहर १ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम (आरू साहू) दोपहर २ बजे आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन, संध्या ४ बजे समाज के उत्कृष्ट कार्य समाज के गौरव एवं अतिथियों का सम्मान हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू मंत्री -गृह जेल लोक निर्माण विभाग छ.ग. विशिष्ट अतिथ दलेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ग्रामीण प्राधिकरण छ.ग (विधायक डोंगरगांव), श्रीमती रमसिला साहू पूर्व मंत्री, श्रीमती छन्नी साहू विधायक खुज्जी, त्रिलोकी साहू प्रदेश अध्यक्ष हल्दिया साहू समाज, सियाराम साहू कार्यकारी, अध्यक्ष अ.भा.तै. महासभा, संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड छ.ग., शीलू साहू संयोजिका प्रदेश साहू संघ, राजेन्द्र साहू अध्यक्ष केन्द्रीय सहकारी दुर्ग, शप्रीतम साहू राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अ.भा.तै. महासभा, अशोक साहू राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अ.भा.तै. महासभा, मुकेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत सिंघोला, छ.ग. प्रदेश साहू संघ रायपुर, अध्यक्ष टहल राम साहू, श्रीमती मोहन कुमारी उपाध्यक्ष, श्री मती अंजनी साहू सह प्रभारी ज़िला साहू संघ राजनांदगांव,  भुनेश्वर साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष भागवत साहू, नीलमणी साहू महामंत्री, नोबल साहू कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू नीरा साहू, तहसील साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती अंजू दिनेश साहू, परिक्षेत्रीय मंडल साहू समिति सिंघोला अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, ग्रामीण साहू समिति सिंघोला अध्यक्ष जगत नारायण साहू आदि के आतिथ्य में हुआ।
मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने मां भानेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शनकर आशीर्वाद लिया और माननीय मुख्यमंत्री जी ने आरती उतारकर मां भानेश्वरी देवी को पुष्पमाला पहनाकर चुनरी ओढाया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मां भानेश्वरी देवी के झूला, खड़ाऊ और उसके शयन स्थल का दर्शन किया। मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को मां भानेश्वरी देवी के तैलचित्र भेंट किया और शाल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।
नव दंपति का विवाह मां भानेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में 3 जोड़ों का विवाह हुआ, जिन्हें माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, जिला साहू संघ राजनांदगांव संयोजिका  श्रीमती तेजेश्वरी साहू ,तहसील साहू साहू राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती अंजू दिनेश साहू, श्रीमती शैलेंद्री साहू न्याय प्रकोष्ठ  सदस्य, मुकेश साहू सरपंच,रोशन साहू,भोज राम साहू, जगत नारायण साहू ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष,पति राम साहू,छनेन्द्र् साहू,यमुना साहू,गीता साहू, सहित उपस्थित पदाधिकारीगण ने नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया ।